Tuesday, January 22, 2019

हार्दिक पंड्या के टीम में नहीं रहने से विराट कोहली को करना पड़ रहा ये काम

हार्दिक पंड्या के उपलब्ध नहीं रहने पर कप्तान विराट कोहली को एक अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोहली ने विश्व कप में आदर्श गेंदबाजी संयोजन के लिए मंगलवार को वनडे इंटरनेशनल टीम में ऑलराउंडर पंड्या की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया. साथ ही कोहली ने संकेत दिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है, जिससे युवा शुभमान गिल को मौका मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

कोहली का कहना है कि पंड्या के उपलब्ध नहीं होने पर तीसरे तेज गेंदबाज को खिलाने को बाध्य होना पड़ता है. टीवी शो के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पंड्या को निलंबित किया गया है. बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारत को तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हार्दिक के विकल्प के तौर पर खेले खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले दो एकदिवसीय मैचों में आसानी से रन बटोरे थे, जबकि विजय शंकर ने मेलबर्न में निर्णायक मैच में छह ओवर किफायती गेंदबाजी की.

आदर्श गेंदबाजी संयोजन के बारे में पूछने पर कप्तान ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं, तो यह ऑलराउंडर पर निर्भर करता है. अगर आप दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को देखें, तो उनके पास कम से कम दो ऑलराउंडर हैं, किसी टीम में तीन भी, इससे आपको काफी गेंदबाजी विकल्प मिलते हैं.’

कोहली ने कहा कि तीसरा तेज गेंदबाज तभी विकल्प है, जब विशेषज्ञ ऑलराउंडर उपलब्ध नहीं हो. कोहली ने मैक्लीन पार्क में होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व कहा, ‘अगर विजय शंकर या हार्दिक जैसा खिलाड़ी नहीं खेलता है, तभी तीन गेंदबाजों के साथ उतरना समझदारी भरा लगता है. क्योंकि अगर कोई ऑलराउंडर तेज गेंदबाजी के कुछ ओवर फेंक देता है तो जरूरी नहीं कि तीसरे गेंदबाज के रूप में आपको ऐसे गेंदबाज की जरूरत हो, जो 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हो.’

हार्दिक की गैर मौजूदगी पर कोहली ने कहा, ‘मेरे तीन गेंदबाजों का समर्थन करना हो या एशिया कप, ऐसा तभी हुआ जब हार्दिक उपलब्ध नहीं था. हमें तीन तेज गेंदबाजों को खिलाना पड़ा. जब भी ऑलराउंडर उपलब्ध होता है आप तीसरे तेज गेंदबाज के बारे में नहीं सोचते जब तक कि हालात पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ नहीं हों.’

कप्तान ने कहा कि सीरीज जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह टीम संयोजन को लेकर लचीलापन दिखाएंगे. उन्होंने कहा, ‘जीतना हमेशा काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस समय मुख्य चीज यह है आतुरता नहीं दिखाई जाए. ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल होना जरूरी है, विश्व कप से पहले टीम के रूप में सुधार के लिए धैर्य और सामूहिक प्रयास जरूरी है.’

कर्जमाफी किसी बिमारी का इलाज नहीं बल्कि कुछ किसानों को तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने का एक जरिया है. इसका फायदा सिर्फ उन किसानों को मिलता है जिन्होंने संस्थागत कर्ज लिए हैं. पिछला एनएसएसओ सर्व 2013 के मुताबिक देश में 52 फीसदी कृषि परिवार कर्ज में डूबे हैं और इसमें महज 60 फीसदी परिवारों ने किसी संस्था से कर्ज लिया है. लिहाजा, साफ है कि महज 31 फीसदी (52 फीसदी का 60 फीसदी) कृषि परिवारों को कर्जमाफी का फायदा पहुंचने की उम्मीद है.

कमलनाथ ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में कहा, 'बीजेपी मध्य प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का प्रयास कर रही है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायकों से बीजेपी ने संपर्क कर प्रलोभन देने का प्रयास किया था. इसकी जानकारी इन विधायकों ने अपने मुख्यमंत्री को दी है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेसी विधायकों को प्रलोभन देकर उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि उनकी सरकार को गिराया जा सके.

कमलनाथ ने हालांकि अपने सरकार के प्रति भरोसा जताया है और कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी के पांच विधायक उनके संपर्क में हैं. बीजेपी के ये विधायक अपनी पार्टी में अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं. कमलनाथ ने कहा कि यदि बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ने का प्रयास करती है तो वह भी वही करेंगे.

No comments:

Post a Comment