Monday, March 2, 2020

BBC Indian Sportswoman of the Year: अपनी पसंदीदा खिलाड़ी के लिए वोट कीजिए

क्या आपने अपनी पसंदीदा खिलाड़ी को वोट किया? क्या आप चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा खिलाड़ी को ही बीबीसी का ये ख़ास अवॉर्ड मिले, अगर हां तो तुरंत वोट कीजिए.

बीबीसी इस साल पहली बार 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर' अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इसके मद्देनज़र नॉमिनेट की गई महिला खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है.

अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्सवूमन को ये अवॉर्ड दिलाने के लिए आप बीबीसी की भारतीय भाषाओं (हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तमिल, तेलुगू) की किसी भी वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.

भारतीय भाषाओं की संपादक रूपा झा ने कहा कि भारतीय महिलाएं इतिहास रच रही हैं लेकिन हम उनकी ओर अभी भी आकर्षण पैदा नहीं कर पा रहे हैं.

उनका कहना है, "ये हमारे और बीबीसी के लिए महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें आवाज़ और जगह दें जिन्हें अवसर नहीं मिल पाते. बीबीसी बहुत मज़बूती से इस बारे में सोचती है और इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता है. हम भारत में इसके इर्द-गिर्द बातचीत शुरू करना चाहते हैं और यह पहला क़दम है."

हेड ऑफ़ बिज़नेस डिवेलपमेंट एशिया एंड द पैसिफ़िक रीजन इंदू शेखर सिन्हा कहते हैं कि युवा महिला खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है.

उनका कहना है, "यह कार्यक्रम हमारे दर्शकों के साथ हमारे निरंतर जुड़ाव की पहचान है. इसी वजह से बीबीसी इस बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार की शुरुआत कर रही है."

कार्यक्रम में मौजूद कुश्ती पहलवान सोनम मलिक ने हाल ही में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को हराया था.

इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने साक्षी को हराने के बारे में बिलकुल नहीं सोचा था लेकिन इसकी पूरी तैयारी की थी.

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से अपने देश के लिए खेलना चाहती थी और जीतना चाहती थी."

पब्लिक वोटिंग 17 फ़रवरी 2020 को भारतीय समयानुसार रात 23.30 बजे (18.00 जीएमटी) तक खुली रहेगी और विजेता के नाम का एलान 8 मार्च, 2020, रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में किया जाएगा. इससे संबंधित प्राइवेसी से जुड़ी सारी शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

नतीजों का एलान बीबीसी की भारतीय भाषाओं की वेबसाइट्स और बीबीसी स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर होगा. जिस खिलाड़ी को सबसे ज़्यादा वोट मिलेंगे उसे 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर' का ख़िताब दिया जाएगा.

खिलाड़ियों को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट करने वाली जूरी में भारत के जाने-जाने खेल पत्रकार, एक्सपर्ट और लेखक शामिल थे. जिन पांच खिलाड़ियों को सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन मिले, उनका नाम वोटिंग के लिए लोगों के सामने रखा गया है.

दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में वर्तमान भारतीय चैंपियन हैं.

साल 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की 100 मीटर दौड़ में क्वॉलिफाई करने के साथ ही, वो इस स्पर्धा में क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं.

दुती चंद ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, ये इस स्पर्धा में 1998 के बाद जीता गया पहला पदक था.

अपने करियर में कई विवादों को मात देने वाली दुती चंद भारत की सबसे प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों में से एक हैं.

मानसी जोशी ने स्विट्जरलैंड के बेसल में आयोजित 2019 पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.

अभी वो पैरा बैडमिंटन की टॉप रैंकिंग महिला खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीता था.

No comments:

Post a Comment